भिंण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र में सड़क पर शराब पीकर बर्थडे मनाने और अवैध हथियार रखने के मामले में सिद्धांत कुशवाह और नीलेश ओझा को कल गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों आरोपी से अवैध हथियार व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
