गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम पडरिया में शादी समारोह के दौरान खाना खाने के विवाद पर कट्टे से फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल इशाक खान ने बताया कि गांव में चाचा नाजिर खान की लडकी की शादी थी। वहीं पर शादी में खाना खाने की बात पर वाहिद का चाचा रहीम से गाली गलौच करने लगा।

चाचा रहीम ने वाहिद को गाली देने से मना किया तो वाहिद ने अपने पास से कट्टा निकाला और जान से मारने की नियत से गोली चला दिया। जो गोली के छर्रे मुझे पेट में बांये तरफ लगे। रिपोर्ट पर आरोपी वाहिद के विरूद्ध विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी वाहिद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश पर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है, जिससे घटना में प्रयुक्त कट्टा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *