गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर संभाग के ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर विजयनगर थाना पुलिस ने पांच करोड़ की फिरौती मांगने और नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि गत 28 जुलाई को परिवादी दिनेश ने थाने पर रिपोर्ट दी कि कुख्यात अपराधी धनसिंह और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम नहीं देने अथवा पुलिस को सूचना देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त प्रकरण थाने में पंजीकृत होने के बाद आज पुलिस ने कुख्यात बदमाश धनसिंह (37) निवासी गांव पिपरौली जिला केकड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी धनसिंह से पूछताछ में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *