गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के आरोपी 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी एवं ग्राम सरह में 23 जुलाई को बृजनंदन शुक्ला के परिजनों और हत्यारोपी समर सिंह उर्फ समरे के समर्थकों के बीच मारपीट हुयी थी।

इस विवाद के बीच बृजनंदन एवं उसके पुत्र चंदन की हत्या हो गई थी। दोहरे हत्याकांड में समर सिंह,अनिरुद्ध उर्फ बौखा, सरविन्दर सिंह, धीरेंद्र सिंह तथा शिवेंद्र सिंह फरार थे। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सभी फरार हत्यारोपियो पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
उन्होने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने फतेहगढ़ स्टेशन तिराहा के समीप से समरे को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा आदि बरामद किया। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *