गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

पिथौरागढ़/नैनीताल : अल्ट्रा टेक सीमेंट कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 20 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार पिछले महीने नौ नवंबर को पिथौरागढ़ में अल्ट्रा टेक सीमेंट कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था।
पिथौरागढ़ के विण, पवन विहार कालोनी निवासी पीड़ित हिम्मत खम्पा की ओर से पिथौरागढ़ पुलिस को आनलाइन ठगी के मामले में एक तहरीर सौंपी गयी। तहरीर में कहा गया कि सेवानिवृत्ति के बाद पीड़ित की ओर से अल्ट्रा टेक सीमेंट कंपनी की डीलरशिप लेने का मन बनाया गया। उसने डीलरशिप के लिये गूगल पर कंपनी के बारे जानकारी ली। यहीं से वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया। ठगों ने उससे सीमेंट कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव के तौर पर बात करते हुए पूरी तरह से अपने जाल में फंसा लिया।
साथ ही डीलरशिप के पंजीकरण, एनओसी, लाइसेंस शुल्क और 4000 बैग सीमेंट की आपूर्ति के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिये। बाद में आरोपियों ने अपना नंबर बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल इस मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर इस मामले की जांच कनालीछीना के प्रभारी दिनेश चंद्र सिंह को सौंपी गयी। जांच में आये तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार निवासी उब्राहिम पुर, थाना बिंद, बिहार को साइबर सेल की मदद से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *