गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बारां : राजस्थान में बारां जिले में सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के अरोपी को पुलिस ने अलवर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार करीब 10 दिन बाद नाबालिग को अलवर के नीमराना से डिटेन कर लिया है। वहीं आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने करीब 10 दिन पहले रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से आरोपी हेमराज सुमन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों वहां कमरे का किराया लेकर रह रहे थे। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल मुआयना करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *