गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिला के थाना कालांवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए एक व्यक्ति को सोमवार को रेलवे फाटक मन्डी कालांवाली से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। इस सम्बन्ध में जाचं अधिकारी उप नि. सुनीता ने बताया कि यह अभियोग पीड़िता के बयान पर दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता के साथ करीब एक साल से लगातार बार-बार दुष्कर्म कर रहा था जिसको आज रेलवे फाटक कालांवाली के पास से गिरफ्तार किया गया है । आरोपी दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था । आऱोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करके रिमान्ड पर लिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *