गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में सोलह वर्षीय एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पीडिता का सहपाठी छात्र है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दस सितंबर की घटना के मामले की शिकायत कल पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्मी सहपाठी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि घटना के दिन छात्रा कोचिंग गयी, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया था। अपचारी बालक ने यह वीडियो अपने साथियों को दे दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर पीडित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को कल सूचित कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *