गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म पीड़िता के हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाने में रेप पीड़िता युवती के हत्या का मुख्य आरोपी 25000 रुपए के इनामिया बदमाश को पुलिस ने आज मुड़भेड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 20 नवंबर को महेवाघाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव की 20 वर्षीय युवती की गांव के ही पवन और उसके सगे तीन भाइयों द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पवन मुख्य आरोपी था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।
पुलिस को सूचना मिली कि पवन महेवा घाट के यमुना कछार में मौजूद है। आज सुबह तड़के पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पवन ने पुलिस से स्वयं को घिरा हुआ देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की।पुलिस ने भी आत्म सुरक्षार्थ फायरिंग कर दी।
गोली पवन के पैर में लग गई और घायल होकर गिर गया, जिसके बाद घेरा बंदीकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पवन के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं कई जिंदा कारतूस बरामद किया है। घर बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *