गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

10 भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दस चिन्हित भू-माफियाओं के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में शनिवार देर रात्रि एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई की गई। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने-अपने तहसीलों में भू माफियाओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया। सिंह ने कहा कि दूसरे भूमि पर अवैध कब्जा करने की प्रवृत्ति पर नकेल कसने की आवश्यकता है और ऐसे भू माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया जाए।
समीक्षा बैठक में जिले में कुल 10 भूमाफिया चिन्हित किए गए हैं जिनके विरुद्ध विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। बैठक में भू-माफियाओं की कम संख्या पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनता दर्शन के दौरान उन्हें इससे कहीं ज्यादा लोगों द्वारा दूसरों की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायतें मिलती हैं।
जिलाधिकारी ने तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर नए सिरे से भू-माफियाओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों को जनपद में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जा होने की सूचना देने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कमजोर एवं मजलूमों के साथ-साथ सरकारी भू-संपत्ति की रक्षा करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *