गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की ओर से शुरू की गयी ऊना में खनन माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कुंडू ने इस सफल अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक, ऊना और पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस खनन माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है और राज्य में अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत 15 और 16 जनवरी की रात को ऊना पुलिस द्वारा अवैध खनन सम्भावित क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बथू-बथरी-संतोषगढ़, खानपुर-नांगल खुर्द-फतेहपुर, घलूवाल, बेसल और जनकौर में रात भर की गई। छापे के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक पोर्कलेन एक्सकेवेटर, एक जेसीबी, चार टिप्पर ट्रक और 09 ट्रैक्टर मौके पर अवैध खनन करते हुए जब्त किये गये।
पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ खान और खनिज विनियमन और विकास अधिनियम, आईपीसी और पर्यावरण अधिनियम के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों संलिप्त लोग पंजाब और हिमाचल के बीच अधिकार क्षेत्र की सीमा के विवाद का लाभ उठाते हैं और देर रात ये अवैध खनन करते हुये अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं जो पुलिस पर नज़र रखते हैं। पुलिस टीमों ने इस पूरे अभियान को गुप्त रखते हुए छापेमारी की और घेराबंदी कर प्रवेश रास्तों को बंद किया, जिस पर छह लोग अवैध खनन करते रंगे हाथ पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *