गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आचरण संहिता उल्लंघन के मामले में कार्यवाही

हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा में राजनीतिक दल के पक्ष में चुनाव प्रचार में संलग्न पाये जाने पर एक अतिथि विद्वान के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्यवाही की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा में कार्यरत अतिथि विद्वान बसंत राजपूत को एक राजनीतिक दल के पक्ष में चुनाव प्रचार में संलग्न पाए जाने पर आगामी आदेश तक तहसीलदार कार्यालय सिराली में संलग्न करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि श्री राजपूत के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्यवाही के लिए आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग को भी लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *