चंडीगढ़ : सुखजिंदर सिंह रंधावा के पुत्र की गुंडागर्दी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने रंधावा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि सुखविंदर रंधावा के पुत्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र के साथ मारपीट की और अपने पिता की सुरक्षा का दुरुपयोग करते हुए उसके अपहरण की कोशिश की।
पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने गुरुवार को कहा कि ये लोग अब ‘पूर्व’ हैं। उनके पास कोई शक्ति नहीं है लेकिन फिर भी उनके पुत्र और परिवार के सदस्य गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कोई कल्पना कर सकता है कि सत्ता में रहते हुए वे कैसा व्यवहार करते रहे होंगे।
कंग ने कहा कि पुलिस को कानून के अनुसार अपना काम करने देने के बजाय, सुखजिंदर रंधावा कार्रवाई को प्रभावित करने और वहां के पुलिस कर्मियों को डराने-धमकाने के लिए पूरी रात सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में मौजूद थे। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासक, राज्यपाल से घायल छात्र को न्याय सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि अब मान सरकार पंजाब में ऐसी गुंडागर्दी की इजाजत नहीं देती, इसलिए ये लोग चंडीगढ़ चले आए हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि रंधावा का बेटा एक गुंडा है जबकि उसके पिता जेल मंत्री और राज्य के उप-मुख्यमंत्री रहते हुए मुख्तार अंसारी जैसे गैंगस्टरों को संरक्षण देते थे।
रंधावा के पुत्र के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए
