गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई हो

भोपाल : कमलनाथ ने आज जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के संदर्भ में कहा कि यदि मुख्यमंत्री की लोकतंत्र में जरा भी आस्था है, तो तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि आज जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी और तोड़फोड़ की। इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि तोड़फोड़ करने वालों को रोकने में पुलिस ने कोई विशेष कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि वे जानना चाहते हैं कि क्या अब राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी लोकतांत्रिक तरीके छोड़ दिए हैं। और जनता के बीच पूरी तरह से पैर उखड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी के ऊपर सीधा हमला करने का मन बना लिया है। कमलनाथ ने लिखा है, ”मुख्यमंत्री जी, अगर आपकी लोकतंत्र में जरा भी आस्था है तो तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें और यह भी सुनिश्चित करें कि मध्यप्रदेश में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी कहना चाहता हूं कि उन्हें अपने लाेकतांत्रिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *