गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हादसे के जवाबदारों पर होगी कार्रवाई

भोपाल : मोहन यादव ने गुना जिले में हुए हादसे के संबंध में आज कहा कि वे स्वयं गुना जा रहे हैं और हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। यादव ने वीडियो संदेश के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि गुना की घटना दु:खद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने कल कलेक्टर और एसपी से बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्वयं अभी गुना जा रहे हैं। घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिजन के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *