गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अभिनेता यश बने पेप्सी के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली : बेवरेज ब्रांड पेप्सी ने अभिनेता यश को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अभिनेता यश ने हर तरह की भौगोलिक बाधाओं से परे जाकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। पेप्सी और यश के बीच की यह साझेदारी भारत के युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनेगी।
पेप्सी ने हमेशा ही खुद को भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य का हिस्सा बनाने के लिए नए सिरे से बदला है और नवोन्मेष किए हैं। वहीं, दूसरी ओर यश को कन्नड़ सिनेमा में उनके निडर और साहसिक किरदारों के लिए पसंद किया जाता है और देशभर में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। इन गर्मियों में यह जबरदस्त गठजोड़ ग्राहकों को रोमांचित कर देगा।
पेप्सीको इंडिया के पेप्सी कोला के कैटेगरी लीड सौम्या राठौड़ ने कहा, “रॉकिंग स्टार यश के साथ मिलकर काम करने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। यह ऐसा नाम है जो निडरता और जीवन को अपनी शर्तों पर जीने की भावना को वास्तविक अर्थों में परिभाषित करता है- यह ऐसी भावना है जो पेप्सी के ग्राहकों से मेल खाती है। यश का सभी भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं से जबरदस्त जुड़ाव और प्रभाव है। चूंकि हम ब्रांड की पहुंच का विस्तार करने के लिए ग्राहकों से संबंधों को मज़बूती देना चाहते हैं, ऐसे में यश हमारे लिए काम आएंगे। हम 2023 में पेप्सी के सफर को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि हम अभिनेता को बिल्कुल नए अवतार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिससे पेप्सी के प्रशंसकों में नई ऊर्जा का संचार होगा।”
यश ने कहा, “मैं पेप्सी के साथ जुड़ने और इस बेहतरीन ब्रांड का चेहरा बनने को लेकर बेहद खुश हूं। मैं पूरी तरह खुलकर जीवन जीने, हर पल का आनंद लेने और अपनी इच्छाओं को पूरा करने में भरोसा करता हूं जो पेप्सी के दर्शन से मेल खाता है। यह साझेदारी नए साल की शानदार शुरुआत करने का बहुत ही बेहतरीन तरीका है और मेरे प्रशंसक मुझे नए अवतार में देखें, इसके लिए अब मैं और इंतज़ार नहीं कर सकता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *