गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अदाणी ग्रीन ने सौर ऊर्जा निगम के साथ समझौता किया

अहमदाबाद : नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी कंपनियों में से एक अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने 1,799 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई) के साथ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के निष्पादन की घोषणा की है। इस शेष पीपीए पर हस्ताक्षर करने के साथ एजीईएल ने जून 2020 में एसईसीआई द्वारा दिए गए पूरे 8,000 मेगावाट के मैन्युफैक्चरिंग-लिंक्ड सोलर टेंडर के लिए पावर ऑफटेक टाई-अप पूरा कर लिया है, जिसने दुनिया का सबसे बड़ा सोलर टेंडर होने का रिकॉर्ड बनाया है।
एजीईएल ने एसईसीआई मैन्युफैक्चरिंग-लिंक्ड सोलर पीवी टेंडर की प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाया है, जिसमें 2 गीगावॉट एजीईएलसेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं स्थापित करना शामिल है। एजीईएल ने पहले ही अपनी सहयोगी कंपनी मुंद्रा सोलर एनर्जी लिमिटेड (एमएसईएल) के माध्यम से 2 गीगावॉट प्रति वर्ष की क्षमता वाला एक सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चालू कर दिया है। यह प्लांट गुजरात के मुंद्रा में स्थित है।

एजीईएल के पास अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग फोर लिमिटेड के माध्यम से एमएसईएल के 26 फीसदी शेयर हैं। अदाणी ग्रीन ने 19.8 गीगावॉट के पीपीए का समझौता किया है और बाकि 20.6 गीगावॉट लॉक-इन पोर्टफोलियो में मर्चेंट क्षमता है। भारत के संसाधन समृद्ध क्षेत्रों में पहले से ही 2 लाख एकड़ से अधिक भूमि अनुबंधित हुई है जबकि 2030 तक 45 गीगावॉट क्षमता के निष्पादन के लिए पोर्टफोलियो पूरी तरह से रिस्क फ्री है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ अमित सिंह ने कहा, “अदाणी ग्रीन न केवल भारत के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में भी योगदान दे रहा है। हमें सबसे बड़े ग्रीन पीपीए को पूरा करने और एक सस्टेनेबल ऊर्जा परिदृश्य को सक्षम करने में खुशी हो रही है। 2030 तक भारत के 500 गीगावॉट नॉन फॉसिल फ्यूल क्षमता के लक्ष्य के अनुरूप, अदाणी ग्रीन 45 गीगावॉट से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हमारे वर्तमान ऑपरेटिंग पोर्टफोलियो से पांच गुना अधिक है। यह सस्ती और सुलभ स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *