गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गिफ्ट सिटी में फिनटेक के लिए ऋण देगा एडीबी

मनीला : एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में गुवत्तापूर्ण फिनटेक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए 2.3 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।
एडीबी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गिफ्ट सिटी एक राज्य के स्वामित्व वाला उद्यम है जो भारत में फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र और वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए स्थापित किया गया है। यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है और स्थानीय स्टार्टअप की मदद और विकास के लिए तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है।
एडीबी अर्थशास्त्री कनुप्रिया गुप्ता ने कहा, “ भारत के फिनटेक उद्योग के विकास ने लोगों के व्यापार करने के तरीके को बदल दिया है, आर्थिक विकास में योगदान दिया है और देश को भविष्य के लिए तैयार किया है। एडीबी की सहायता से देश की फिनटेक शिक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में डिजिटल और वित्तीय सेवाएं अधिक कुशल और सुलभ बनें।”
यह परियोजना गिफ्ट सिटी के अंदर एक समावेशी, टिकाऊ और जलवायु-लचीला अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक संस्थान का निर्माण करेगी। विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी में, आईएफआई फिनटेक प्रशिक्षण कार्यक्रम पेश करेगा जो उद्योग और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। संस्थान इन्क्यूबेशन और त्वरण सेवाओं के माध्यम से, विशेष रूप से महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप का समर्थन करके नवाचार और उद्यमशीलता को मजबूत करेगा। यह फिनटेक स्टार्टअप के विकास का समर्थन करने के लिए उद्योग और उद्यम पूंजी कोष के साथ भी सहयोग करेगा।
एडीबी कार्यक्रम जलवायु फिनटेक, नियामक प्रौद्योगिकी, सामाजिक समावेशन और वित्त में लैंगिक समानता में नवीन समाधानों और प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान का समर्थन करेगा। यह परियोजना राज्य फिनटेक तत्परता सूचकांक स्थापित करने और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए नए समाधान विकसित करने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *