गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अहमदाबाद होकर चलने वाली 8 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

अहमदाबाद : पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद मण्डल से चलने / गुजरने वाली और आठ ट्रेनों की अलग-अलग श्रेणियों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। मण्डल रेल प्रवक्ता अहमदाबाद के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 12957/12958 अहमदाबाद-नई दिल्ली स्वर्णजयंती राजधानी एक्सप्रेस में अहमदाबाद से एक जनवरी 2023 से तथा नयी दिल्ली से दो जनवरी 2023 एक एसी 3 टियर कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 12932/12931 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल डबल देकर एक्सप्रेस में अहमदाबाद तथा मुंबई सेंट्रल से दो जनवरी से एक एसी चेयरकार कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 09479/09480 राजकोट-ओखा स्पेशल ट्रेन में चार जनवरी 2023 से राजकोट से तथा तीन जनवरी 2023 से ओखा से दो जनरल कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 19571/19572 राजकोट-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन में राजकोट तथा ओखा से चार जनवरी से दो जनरल कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *