गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चरण पादुका यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले के नगर में स्थित चौक घंटा घर से होकर १८ जनवरी को निकलने जा रही श्रीराम चरण पादुका यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है और पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। यह यात्रा चित्रकूट से चल कर कौशांबी , प्रयागराज , प्रतापगढ़ , और सुल्तानपुर होती हुई अयोध्या पहुंचेगी इसके लिए प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग और राम वन गमन मार्ग का रास्ता साफ किया जा रहा है। हाई वे के किनारे के अतिक्रमण हटाए जा रहे है ।प्रयागराज- प्रताप गढ़ के बार्डर और कोहनदौर में स्वागत द्वार बनाए जा रहें है। रामभक्तों के स्वागत के लिये प्रतापगढ़ के नेता ,जनप्रतिनिधि अफसर और नागरिक तैयार हैं। अयोध्या जाने वाले रामभक्तों , श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी मकरसंक्रांति तक पूर्ण हो जायेगी ,यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *