मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खाद्य व पुलिस विभाग की टीम ने एक दूध डेयरी पर छापा मारकर मिलावटी दूध के साथ बड़ी मात्रा में केमिकल जब्त किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चिंनोनि थाना क्षेत्र में संचालित एक दूध डेयरी पर खाद्य एवं पुलिस विभाग की टीम ने कल देर छापा मारकर तीन सौ लीटर मिलावटी दूध और उसे बनाने वाला बड़ी मात्रा में केमिकल जब्त किया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने डेयरी संचालक सतराम शाक्य व उसके भाई के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया है।
