गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारतीय नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की एडवाइजरी जारी

advisory for indians on ukraine crisis

यूक्रेन के कीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है जिसमे उन्हें तुरंत अस्थाई तौर पर यूक्रेन छोड़ने के निर्देश दिए गए है। गौरतलब है कि यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते तनाव के बाद दोनों देशों के बीच हालात चिंताजनक है। पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस लगातार यूक्रेन के सीमाई इलाकों में मिलट्री ड्रिल कर रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश भी लगातार रूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए दूतावास के मेम्बर्स स्टाफ और विद्यार्थियों से कहा है कि यूक्रेन में हालत तनावपूर्ण है इसलिए अगर बहुत अधिक जरूरत नही है तो उपलब्ध होने वाली किसी भी कमर्शियल फ्लाइट और चार्टर फ्लाइट से भारत लौट आये।

भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा भारतीय नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट हेल्पलाइन नंबर एवं सोशल मीडिया माध्यम का उपयोग किया जा रहा है, सभी नागरिक इन माध्यमों से 24 घंटे विदेश मत्रालय के संपर्क में रह सकते है। छात्रों से अपील की गयी है कि ज्यादा जानकारी के लिए वह अपने कांट्रेक्टर से भी संपर्क कर सकते है। भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के प्रयासों से एयर इंडिया की तीन उड़ानों का संचालन भी 22,24, और 26 फरवरी को किया जाएगा  की तरफ से विशेष उड़ान शुरू करने की योजना भी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *