भोपाल : मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सुबह डॉ यादव श्री चौहान से मिलने उनके निवास पहुंचे। इस दौरान श्री चौहान ने डॉ यादव का स्वागत किया। राज्य में कल ही डॉ यादव के मंत्रिमंडल में शामिल 28 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है।
