गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापता बच्ची को आधा घंटे में बरामद कर पुलिस ने मिलाया घर वालों से

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में शिकारपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बाजार की भीड़ में लापता हुयी एक बच्ची को महज आधा घंटे के भीतर बरामद कर उसे माता पिता को सौंप दिया। जिले के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 06 वर्षीय बच्ची को खोजने के लिये ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाकर मात्र आधे घंटे में सकुशल बरामद कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।

थाना शिकारपुर क्षेत्र के सरगांव निवासी निरंजन की 06 वर्षीय पुत्री गौरी अपनी मां पूजा के साथ सर्राफा बाजार में आयी थी। बाजार की भीड़ में वह अचानक कहीं खो गयी। बच्ची की मां ने तत्काल थाना शिकारपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को आधे घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के अभिभावकों ने पुलिस सक्रिय पहल पर उनका शुक्रिया अदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *