गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘अग्नीवीर’ न केवल राष्ट्र के ‘सुरक्षावीर’ हैं, बल्कि ‘समृद्धिवीर’ भी

नई दिल्ली : राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना को सशस्त्र बलों के लिए बाजी पलटने वाली योजना बताया है और कहा है कि इससे देश को सुरक्षा एवं समृद्धि दो तरह के लाभ हैं। सिंह ने अग्निवीरों के लिए सेवा के दौरान शिक्षण प्रशिक्षण तथा उनको कौशल प्रमाण पत्र देने के विषय में रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालयों के बीच सहमति के करार (एमओयू) के आदान प्रदान के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ‘अग्नीवीर’ न केवल राष्ट्र के ‘सुरक्षावीर’ हैं, बल्कि ‘समृद्धिवीर’ भी हैं जो देश की समृद्धि में योगदान दे रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने अन्य मंत्रालयों, राज्य सरकारों और निजी क्षेत्र से अग्निवीर को नए अवसर प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भाग लेते हुए कहा कि अग्निपथ सशस्त्र बलों के लिए एक गेम चेंजर योजना है जो भारतीय सेना को युवा, उच्च तकनीक और अति-आधुनिक दृष्टिकोण के साथ दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने में बल गुणक के रूप में कार्य करने जा रही है।
सिंह ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशस्त्र बलों को एक तकनीक-प्रेमी, अच्छी तरह से सुसज्जित और मुकाबला करने के लिए तैयार इकाई में बदलने के लिए अग्निपथ योजना में बदलाव के प्रतिमान पर विस्तार से बताया गया है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय , शिक्षा मंत्रालय , कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय तथा तीनों सेवाओं ने विभिन्न हितधारकों के साथ समझौता ज्ञापनों/समझौतों पर हस्ताक्षर किए/आदान-प्रदान किए, ताकि सेवा करते हुए अग्निवीरों की निरंतर शिक्षा को सुगम बनाया जा सके।
सिंह ने कहा कि इन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने से, अग्निवीर अपनी शिक्षा को समय पर पूरा करने और अतिरिक्त गुण और कौशल विकसित करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि जब अग्निवीर इन सभी गुणों से लैस होकर समाज में लौटेंगे तो वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘अग्नीवीरों’ की मदद करना सभी के लिए उपलब्धि की स्थिति होगी क्योंकि वे न केवल सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं देकर देश के लिए ‘सुरक्षावीर’ बनेंगे, बल्कि देश की समृद्धि में योगदान देकर ‘समृद्धिवीर’ भी बनेंगे।

वे अपनी शिक्षा, कौशल, अनुशासन और अन्य गुणों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले पूरे समाज के लिए लाभकारी होंगे। सरकार ने गत 15 जून को अग्निवीर के रूप में चार साल की अवधि के लिए तीन सेवाओं के ‘अधिकारी के रैंक से नीचे’ कैडर में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी। इसमें 17.5 से 21 वर्ष की आयु के युवा आवेदन करने के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *