गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आगरा मंडल बना सब जूनियर नेहरू स्कूल हाकी प्रतियोगिता में चैंपियन

आगरा : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मंगलवार को संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर नेहरू स्कूल हॉकी प्रतियोगिता का खिताब आगरा मंडल की डीबी संतोख सिंह खालसा इण्टर काॅलेज की टीम ने अपने नाम कर लिया।
आगरा मंडल की टीम ने हाॅस्टल के खिलाड़ियों से सुसज्जित बनारस मण्डल की टीम को एक के मुकाबले दो गोल से पराजित कर दिया। मंडलीय नेहरू सब-जूनियर स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में आगरा के संतोख सिंह खालसा कालेज की टीम विजेता रही थी। उसी आधार पर इस टीम को प्रादेशिक प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। प्रादेशिक प्रतियोगिता में भी टीम ने अपना परचम लहराये रखा।
फाइनल मुकाबले में आगरा ने फर्स्ट क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर के तीसरे मिनट में बनारस ने शानदार फील्ड गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। आगरा के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल खेलना जारी रखा लेकिन सफल नहीं हो पाए। अंतिम दो मिनट का खेल शेष रह गया, तभी आगरा के दुर्गेश ने शानदार गोल दाग कर अपनी टीम को प्रदेश विजेता होने की गौरव दिला दिया।
आगरा की टीम ने प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दिल्ली में 15 सितंबर से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये भी क्वालीफाई कर लिया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में आगरा की टीम ने कानपुर को 4-0 से हराया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *