गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समुद्री ग्रेड के स्वदेशी एल्यूमीनियम की आपूर्ति के लिए समझौता

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने सार्वजनिक एवं निजी शिपयार्डों को समुद्री- ग्रेड के स्वदेशी एल्यूमीनियम के निर्माण और आपूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को वक्तव्य जारी कर कहा कि समुद्री ग्रेड के इस एल्यूमीनियम का इस्तेमाल समुद्री जहाजों के निर्माण में किया जायेगा। इस समझौता ज्ञापन के आधार पर तिमाही मूल्य निर्धारण, आपूर्ति में प्राथमिकता और विक्रय राशि पर छूट जैसे लाभ भी मिलेंगे।
भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में एल्यूमीनियम के ढांचे से बने ऐसे 67 जहाज हैं जो उथले पानी में संचालन में सक्षम हैं। भारतीय तटरक्षक बल ने तटीय सुरक्षा को और बढ़ावा देने के लिए समुद्री ग्रेड के स्वदेशी एल्यूमीनियम से निर्मित अनेक जहाजों को बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई है ।
समझौता ज्ञापन पर भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उप महानिदेशक (सामग्री एवं रख-रखाव) महानिरीक्षक तटरक्षक बल एच. के. शर्मा और हिंडाल्को में डाउनस्ट्रीम एल्यूमीनियम बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीलेश कौल ने हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *