गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कृषि विभाग का एक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कृषि विभाग के एक अधिकारी को आज लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के सूत्रों के अनुसार जिले के बड़वारा कृषि विभाग के विस्तारक अधिकारी पंचम गांठे को यह रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोपी अधिकारी ने खाद बीज के लाइसेंस बनवाने के नाम पर फरियादी राघवेंद्र सिंह से रिश्वत में पांच हजार रुपए की मांग की थी।

इसकी शिकायत राघवेंद्र द्वारा लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से की गयी। शिकायत की जांच के बाद आरोपी अधिकारी को राघवेंद्र से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *