गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर में एजीयूएच आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में कट्टरपंथी संगठन अंसार गजवत उल हिंद (एजीयूएच) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान नवाकदल निवासी जुनैद अहमद पार्रे के रूप में की गयी है। उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। दो सप्ताह पहले श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में हुए एक मुठभेड़ में एजीयूएच के दो आतंकवादी मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *