नई दिल्ली : ऑल इंडिया प्री एंड पैरा क्लीनिकल मेडिकोज एसोसिएशन (एआईपीसीएमए) ने रविवार को जंतर मंतर पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) और स्वास्थ्य मंत्रालय का नये नियम जारी करने के लिए धन्यवाद प्रदर्शन का आयोजन किया। आज यहां इस अवसर पर एआईपीसीएमए के इस धन्यवाद प्रदर्शन में देश भर के 16 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों से आए हुए 100 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान अंडर ग्रेजुएट मिनिमम स्टेंडर्ड रिक्वायरमेंट (यूजीएमएसआर) 2023 और योग्यता आधारित चिकित्सा शिक्षा (सीबीएमई) प्रस्ताव 2023 जारी करने को लेकर आभार व्यक्त किया गया।
उन्होंने कहा,“ हमारा उद्देश्य चिकित्सक शिक्षकों की योग्यता निर्धारण नियमों के बारे में बताना है। हम गैर चिकित्सीय शिक्षकों की भर्ती को पूर्णत: बंद किये जाने की मांग करते हैं। उपलब्धता में कमी को गुणवत्ता से समझौता करके पूरा नहीं किया जा सकता। हम नॉन मेडिकल शिक्षकों की भर्ती में छूट के प्रतिशत को घटाने के लिए एनएमसी का आभार व्यक्त करते हैं।”
एआईपीएसीएमए का जंतर मंतर पर धन्यवाद प्रदर्शन
