गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोमांचक मुकाबले में वायुसेना विजयी

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने फुटबॉल दिल्ली ए-डिवीजन लीग के कांटे के मुकाबले में रविवार को अजमल को 2-1 से परास्त कर पूरे अंक अर्जित किये। नेहरू स्टेडियम पर खेले गये गलाकाट मुकाबले में वायुसेना के गोल विवेक कुमार और अमल दास ने जमाये। अजमल का इकलौता गोल सुमित घोष ने किया।
वायुसेना और अजमल के बीच खेला गया मैच खासा रोमांचक रहा। वायुसेना को दौड़ में बने रहने के लिये जीत जरूरी थी। उसकी रक्षापंक्ति ने ठोस खेल दिखाकर अजमल को खतरनाक स्थिति में भेज दिया है। दिन के दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच हार्दिक पंत के दो गोलों से बंगदर्शन ने पश्चिम हीरोज को 3-0 से हराया।
बंगदर्शन ने बेहतर तालमेल से मैच पर पकड़ बनाई और आखिर तक एक ही रफ्तार से खेल कर जीत पाई। पश्चिम हीरोज पर एक और हार से सुपर सिक्स की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *