गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एयर इंडिया ने यूरोपीय देशों में अपनी सेवाएं बढ़ायीं

गुरुग्राम : एयर इंडिया ने यात्रियों की निरंतर मांगों को लेकर हुए एम्स्टर्डम, कोपेनहेगन और मिलान के लिये सेवाएं शुरू करते हुए यूरोपीय देशों में विमान परचालन को और विस्तार दिया है। स्थानीय मीडिया द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, एयर इंडिया 22 जून 2024 से सीधी दैनिक उड़ानें शुरू करेगा। ये उड़ानें दिल्ली से एम्स्टर्डम शिफोल और मिलान मालपेंसा के लिये संचालित होगीं। इन दो मार्गों पर सप्ताह में उड़ानों को बढ़ाकर चार और पांच दिन कर दिया है। इसके अलावा, एयर इंडिया दिल्ली से कोपेनहेगन के लिये एक और उड़ान शुरू करेगी, जो सप्ताह में पांच दिनों के लिए होगी।
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा, “एयर इंडिया की ओर से अतिरिक्त उड़ानें संचालित होने से वैश्विक कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जो हमारे लिये प्रमुख प्राथमिकता है। इन उड़ानों से व्यापार और पर्यटन संबंध मजूबत होगा ही और साथ ही दिल्ली हब से यूरोपीय उड़ानों से भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देशों के बीच भी मजूबत कनेक्टिविटी बढ़ेगी।”
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया तीन यूरोपीय शहरों में उड़ानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य सात शहरों में एम्स्टर्डम शिफोल, कोपेनहेगन, फ्रैंकफर्ट, मिलान मालपेंसा, पेरिस सीडीजी, वियना और ज्यूरिख में एक सप्ताह में करीब 80 उड़ानें संचालित करके यूरोपीय सेवा में भागीदार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *