गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एयर इंडिया की मुंबई से न्यूयॉर्क, पेरिस, फ्रैंकफर्ट के लिए नई उड़ानें

नई दिल्ली : एयर इंडिया ने बुधवार को मुंबई से न्यूयॉर्क, पेरिस और फ्रैंकफर्ट के लिए नई उड़ानों की घोषणा की और दिल्ली से कोपेनहेगन, मिलान और वियना के लिए निर्बाध उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की। एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि मुंबई-न्यूयॉर्क के लिए नई सेवा बी777-200एलआर विमान के माध्यम से जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रतिदिन संचालित की जाएगी और यह सेवा 14 फरवरी, 2023 से शुरू होगी।
इसके बाद, एयर इंडिया की भारत-अमेरिका के निर्बाध उड़ानों की संख्या प्रति सप्ताह 47 उड़ानें हो जाएगी। बयान के अनुसार, एयर इंडिया एक फरवरी, 2023 से दिल्ली-मिलान के लिए चार साप्ताहिक विमान चलाएगी और दिल्ली-वियना और दिल्ली-कोपेनहेगन के लिए क्रमशः 18 फरवरी और एक मार्च, 2023 से तीन साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी।
मुंबई से पेरिस (3 साप्ताहिक) और फ्रैंकफर्ट (4 साप्ताहिक) के लिए अगली तिमाही से नई उड़ानों की शुरुआत करने की भी योजना है। इस विस्तार के बारे में एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा,“हमारी पंचवर्षीय रुपांतरण योजना का एक प्रमुख उद्देश्य भारत के वैश्विक नेटवर्क को मजबूती प्रदान करना है और देश के प्रमुख शहरों को ज्यादा से ज्यादा गंतव्यों के साथ जोड़ना है।

न्यूयॉर्क, मिलान, वियना, कोपेनहेगन, पेरिस और फ्रैंकफर्ट के लिए इन नई निर्बाध उड़ानों की शुरुआत इस दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारे विमान बेड़े के विस्तार के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा। हम मेहमानों का स्वागत करने और उनका एयर इंडिया में गर्मजोशी से भारतीय आतिथ्य प्रदना करने के लिए तत्पर हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *