नई दिल्ली : दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने आज इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इंटेलिस्मार्ट एक अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग एवं डिजिटल समाधान प्रदाता है और इस साझेदारी के तहत 2 करोड़ स्मार्ट मीटरों को पावर-अप किया जाएगा। यह देश में स्मार्ट मीटरिंग के क्षेत्र में इस तरह की सबसे बड़ी डील है। यह विभिन्न सेक्टरों में एयरटेल के तेजी से बढ़ रहे आईओटी डिप्लॉयमेंट के लिये महत्वपूर्ण योगदान देगी।
एयरटेल के आईओटी प्रस्ताव में इसके स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म ‘एयरटेल आईओटी हब’ शामिल है। यह स्मार्ट मीटर की एडवांस्ड एनालिटिक्स से ट्रैकिंग और निगरानी में कंपनी की मदद करेगा। यह टेल्को ग्रेड सिक्योरिटी से समृद्ध बेहद उच्च विश्वसनीयता भी बनाकर रखेगा। आईओटी हब एयरटेल के अपने क्लाउड नेटवर्क पर है। इससे एंटरप्राइज यूजर्स को काफी सुरक्षित एवं शानदार तरीके से अरबों उपकरणों तथा प्रयोगों से जुड़ने और उन्हें प्रबंधित करने की क्षमता मिलेगी।
एयरटेल बिजनेस की स्मार्ट मीटर के लिये इंटेलिस्मार्ट के साथ साझेदारी
