गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एयरटेल एक्सट्रीम ने क्षेत्रीय कंटेन्‍ट का पोर्टफोलियो बढ़ाया

नई दिल्‍ली : संचार समाधान प्रदाता भारती एयरटेल ने आज घोषणा की कि एयरटेल एक्‍सट्रीम प्‍ले अब आहा तमिल और तेलुगू की पेशकश करेगी। यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही ओटीटी एग्रीगेटर सर्विस है और इसके 50 लाख से ज्‍यादा पेड सब्‍ सक्राइबर हैं। आहा ओटीटी अल्‍लू अरविंद के गीता आर्ट्स और माय होम ग्रुप के बीच एक संयुक्‍त उपक्रम है। इसे 2020 में लॉन्‍च किया गया था। यह देश में सबसे तेजी से बढ़ रहे क्षेत्रीय ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स में से एक है। आहा ओरिजिनल कंटेन्‍ट की एक विविधतापूर्ण श्रृंखला देता है।
एयरटेल डिजिटल के सीईओ आदर्श नायर ने कहा, ‘’अपने प्‍लेटफॉर्म पर हम टीम आहा का स्‍वागत करते हैं। हमें उनके साथ मिलकर काम करने और उनके कंटेन्‍ट को पूरे भारत में ले जाने की उम्‍मीद है। बीते वर्षों में हमने देखा है कि भारत में क्षेत्रीय कंटेन्‍ट का महत्‍व बढ़ रहा है और यह भाषा की बाधाओं को तोड़ रहा है। आहा के जुड़ने से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दर्शकों को सर्वश्रेष्‍ठ तमिल और तेलुगू कंटेन्‍ट मिलेगा।

यह कंटेन्‍ट देश के दूसरे हिस्‍सों में भी दर्शकों तक पहुँचेगा। एयरटेल एक्‍सट्रीम प्‍ले देश का सबसे बड़ा ओटीटी एग्रीगेटर है, जिसमें हम ओटीटी प्‍लेयर्स का भरोसेमंद भागीदार बनने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम खोज, मूल्‍य–निर्धारण और दूसरी चुनौतियों को हल करने में उनकी मदद भी करेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *