गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर में एयरटेल करेगी 5जी प्लस की शुरुआत

जम्मू : देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को जम्मू तथा श्रीनगर में 5जी सेवाओं की शुरुआत करने संबंधी घोषणा की। एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने संचार तंत्र का निर्माण करने के साथ-साथ अपनी बेहतर सेवाएं उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी। 5जी सक्षम मोबाइल फोन रखने वाले उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उच्च गति वाले एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे।
वर्तमान में रघुनाथ बाजार, गांधी नगर, चन्नी हिम्मत, पंजतीर्थी, जम्मू सचिवालय, बहू किला, बहू प्लाजा, जम्मू रेलवे स्टेशन, सरकारी मेडिकल कॉलेज, जम्मू में कैनाल रोड और लाल चौक, डल झील, राजबाग, कश्मीर विश्वविद्यालय, करण नगर, चन्नपोरा, श्रृंगार सचिवालय, निशात गार्डन, चश्मा शाही, कश्मीर में पुराना शहर और कुछ अन्य चुनिंदा स्थानों में कंपनी इस सेवा की शुरुआत के लिए काम कर रही है। एयरटेल अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी और आने वाले समय में केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर्श वर्मा ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 5जी की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ मैं जम्मू और श्रीनगर में एयरटेल 5जी प्लस की शुरुआत की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं। एयरटेल के उपभोक्ता अब अल्ट्राफास्ट संचार तंत्र की सेवाएं ले सकते हैं। उपभोक्ता 4जी स्पीड की तुलना में 20 से 30 गुना तेज़ गति का आनंद ले सकते हैं। हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में संचार तंत्र का प्रसार करना चाहते हैं, जो ग्राहकों को उच्च स्तर की वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग और तस्वीरों को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से भेज सके। ”
इस शुरुआत के साथ, भारत को आर्थिक विकास में बढ़ावा मिलेगा क्योंकि एयरटेल 5जी प्लस शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण, कृषि, गतिशीलता और योजना में क्रांति लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *