गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एयरटेल का मुनाफा 50 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली : दूरसंचार सेवायें देने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी भारती एयरटेल का मार्च 2023 में समाप्त चौथी तिमाही में सकल शुद्ध लाभ 3006 करोड़ रुपये रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2008 करोड़ रुपये की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि मार्च में समाप्त इस तिमाही उसका राजस्व 36009 करोड़ रुपये रहा है जो मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के 31500 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल ने चार रुपये प्रति शेयर लाभांश देने का भी प्रस्ताव किया है। कंपनी का भारत ग्राहकों की संख्या बढ़कर 37.54 करोड़ पर पहुंच गयी है। कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या मार्च 2023 में 51.84 करोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *