गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अजीत पवार जल्द ही बनेंगे मुख्यमंत्री

पुणे : दीपक मानकर ने कहा है कि कार्यकर्ता अपने नेता अजीत पवार को जल्द ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना देंगे। मानकर ने शनिवार रात को यहां पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे द्वारा तीन सौ से ज्यादा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “शरद पवार हमारे भगवान है एवं हम उनकी उसी तरह पूजा करते है लेकिन एक नेता को कब तक अन्याय सहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए अजीत पवार के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल बदल गया है।
मानकर ने मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा, “जिस तरह 18 पगड़ जाति के सदस्यों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के समय समर्थन दिया था, उसी तरह हम पार्टी को मजबूत करने के लिए अजीत पवार का समर्थन करेंगे और राज्य के विकास के लिए भी।”
इस अवसर तटकरे ने कहा, “हमने अन्य पार्टी नेताओं की तरह अपनी विचारधारा नहीं छोड़ी है, हम छत्रपति शाहू महाराज-ज्योतिबा फुले-डॉ बीआर अंबेडकर के अनुयायी हैं। पवार के नेतृत्व में, हमने सभी समुदाय के कल्याण के लिए निर्णय लिए हैं। हम राज्य सरकार में काम करते हुए अपनी विचारधारा नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने यह भी जताया कि कुछ अन्य वरिष्ठ नेता जो अब तक पवार के साथ नहीं आए हैं, वे जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे। कार्यक्रम में राज्य राकांपा महिला विंग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *