गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अकासा एयर ने की नौ शहरों में डिजीयात्रा की पेशकश

नई दिल्ली : निजी विमानन कंपनी अकासा एयर ने देश के नौ प्रमुख हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा के फेशियल रिकग्निशन सिस्‍टम को अपनाने की पुष्टि की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह सिस्‍टम यात्रियों की चेहरे से पहचान करता है। इन शहरों में बेंगलुरू, नई दिल्ली, वाराणसी, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहटी, कोलकाता और पुणे शामिल हैं। डिजीयात्रा को अपनाने से अकासा एयर की नए-नए प्रयोग करने तथा अपने यात्रियों को यात्रा का बेहतर अनुभव देने की प्रतिबद्धता झलकती है।
डिजीयात्रा की यह सेवा पूरी तरह बायोमेट्रिक-आधारित सेल्‍फ-बोर्डिंग समाधान है, जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के अपना सफर कर सकते हैं। टर्मिनल में प्रवेश करने से पहले, यात्री अपने फ्लाइट विवरण के साथ सुविधाजनक रूप से अपनी आईडी और बायोमेट्रिक डेटा को यूज़र-फ्रेंडली डिजीयात्रा ऐप पर रजिस्टर कर सकते हैं। जैसे ही यात्री एयरपोर्ट पर आते हैं, अत्याधुनिक बायोमेट्रिक तकनीक यात्री की पहचान कर उसे सत्यापित करती है। इससे उच्च स्तर की सुरक्षा और गोपनीयता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *