गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योगी के समाजवाद खत्म कर रामराज्य लाने की बात पर अखिलेश का पलटवार

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शुक्रवार को यहां जनसभा के दौरान समाजवाद खत्म करके रामराज्य लाने की बात को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। श्री यादव ने शनिवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री जी समाजवाद सिखा कर गए हैं। मुख्यमंत्री जी बोले समाजवाद क्या है। हमने इससे पहले उनका भाषण विधान परिषद में सुना था। अभी तो हमारा समाजवाद दूसरा बताया और दूसरा समाजवाद समझाया। हमारे बाबा मुख्यमंत्री को समाजवाद पढ़ने के लिए ओशो की किताब मिली। हमारे मुख्यमंत्री कितने अच्छे है समाजवाद सीख रहे हैं ओसो से। अगर समाजवाद वहां से सीख रहे हैं तो किताब भी पूरी पढ़ते होंगे।
सपा नेता ने मुख्यमंत्री की ओर से श्रीमती डिंपल यादव को ‘बेचारी’ बताए जाने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री को जो बताना चाहिए था वह नहीं बता कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री जी आए और ना जाने कितनी बार उपमुख्यमंत्री आए लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किसानों को डीएपी कितने में मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *