गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीगंगानगर-सादुलशहर सड़क का अलाइन्मेंट होगा सीधा

जयपुर : राजस्थान सरकार के प्रदेश की सड़कों को यातायात की दृष्टि से और अधिक सुरक्षित बनाने के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर-सादुलशहर राज्य राजमार्ग-7बी का अलाइनमेंट सीधा कर खतरनाक घुमाव़ को हटाने के लिए नवीन सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है। साथ ही गहलोत ने इस कार्य के लिए भारतीय रेलवे से भूमि का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बनवाली रेलवे स्टेशन एवं माल गोदाम के मध्य से श्रीगंगानगर-सादुलशहर राज्य राजमार्ग गुजर रहा है, जिस पर स्टेशन के समीप खतरनाक घुमाव है। उक्त सड़क की भूमि को भारतीय रेलवे को सुपुर्द कर उतनी ही भूमि नवीन सड़क के लिए रेलवे से ली जाएगी। माल गोदाम को स्टेशन के समीप स्थानान्तरित कर नवीन सड़क का अलाइन्मेंट सीधा किया जाएगा।

इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी तथा खतरनाक घुमाव के हटने से यह सड़क यातायात की दृष्टि से भी सुरक्षित हो सकेगी। प्रस्ताव के अनुसार इस कार्य के लिए राज्य सरकार एवं भारतीय रेल के मध्य लगभग 2.418 हैक्टेयर भूमि का आदान-प्रदान होगा तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 2.81 करोड़ रुपये की लागत से उक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *