गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ ने खंडेलवाल को दिया समर्थन

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ ने दिल्ली के चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रवीन खंडेलवाल को सोमवार को अपना पूरा समर्थन दिया। महासंघ ने दिल्ली के सिविल लाइन्स में एक आयोजन में श्री खंडेलवाल को श्री हनुमान की गदा भेंटकर सम्मानित कर अपने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर श्री खंडेलवाल ने वहां उपस्थित द्रोणाचार्य पुरस्कार से 2016 में सुसज्जित माना सिंह राव और 2015 में सुसज्जित राज सिंह को मंच पर बुला कर सम्मानित किया तथा कुश्ती के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की खेल संस्कृति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें कुश्ती का भी महत्वपूर्ण स्थान है। देश भर में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए कई ठोस योजनाएं बनाई गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को इस पारंपरिक खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *