नई दिल्ली : लोकसभा में शुक्रवार को बजट पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एल एस तेजस्वी सूर्या ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत बजट सर्वांगीण विकास करने वाला है और इसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। सूर्या ने कहा कि बजट में कर्नाटक के विकास के लिए अब तक के सर्वाधिक आवंटन किये गये हैं। रेलवे परियोजनाओं के लिए बजट में पर्यापत धन आवंटित किया गया है। रेल लाइनों के विद्युतीकरण के लिए भी धन दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से कर्नाटक के विकास के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनायें शुरू की गयी है, जिनकी बदौलत कर्नाटक आज देश का प्रगतिशील राज्य बन गया है। बेंगुलरु आज दुनिया का सबसे तेज गति से विकास करने वाले शहर बन गया है। बेंगलुरु से अन्य शहरों की कनेक्टिविटी बहुत बढ़ गयी है। देश के हर बड़े शहर से बेंगलुरु के संपर्क हो गये हैं।
सूर्या ने कहा कि केन्द्र यदि कर्नाटक को 100 रुपये देगा तो कर्नाटक देश को एक हजार रुपये लौटायेगा।
