जयपुर : राजस्थान में एलन ग्लोबल, एलन करियर इंस्टिट्यूट ने जयपुर में एक नया सेंटर लांच किया और ग्लोबल एजुकेशन के फील्ड में एक नया चैप्टर शुरू किया| इस अवसर पर काफी संख्या में शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे। जिसमें स्कूल के ऑनर्स , एजुकेशन एंट्रेप्रेन्योर्स, इन्फ्लुएंशियल एजुकेशनिस्ट्स और कॉर्पोरेट लीडर्स ने शिक्षा के भविष्य, सहयोग की संभावनाएं और विद्यार्थियों का करियर बनाने में ग्लोबल इंस्टीटूशन्स की भूमिका पर बात की| इस मौके दो सौ से ज़्यादा स्कूलों ने भाग लिया और 400 से ज़्यादा विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
इस मौके एलन ग्लोबल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन माहेश्वरी ने कहा “हम जयपुर में एलन ग्लोबल सेंटर स्थापित करने से बहुत उत्साहित हैं। हमारा विश्वास इस विचार में है कि हर छात्र को दुनिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। इसलिए हम जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में छात्रों को समर्पित होकर मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य उन्हें भारत के बेहतरीन शिक्षकों की मेंटरशिप प्रदान करना है, जिससे उन्हें विदेश में अध्ययन करने के अपने सपनों को साकार करने में मदद मिल सके।
श्री माहेश्वरी ने इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए अपने छात्रों को तैयार करने में समर्थन करने के इच्छुक स्कूलों के लिए एलन ग्लोबल द्वारा प्रदान किए जाने वाले व्यापक एंड-टू-एंड समाधानों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एलन ग्लोबल द्वारा प्रदान किए जाने वाले समाधान अत्याधुनिक हैं, जो स्कूलों के लिए एक होलिस्टिक एप्रोच प्रदान करते हैं।
उन्होंने विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों की तलाश में भारतीय छात्रों की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में 7.5 लाख से अधिक छात्रों ने विदेश में अध्ययन करने का विकल्प चुना। ऐसे प्रयासों के लिए टॉप डेस्टिनेशंस अमरीका, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया थे। उन्होंने संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को रेखांकित करते हुए 2019 से 2022 तक 28 प्रतिशत की वृद्धि का हवाला दिया, जिसमें छात्र संख्या 586-340 से बढ़कर 750-370 हो गई।
इस लॉन्च इवेंट का आयोजन यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन के साथ किया गया था, जो शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी इवेंट आयोजक है। लॉन्च में जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए सीमित समय के लिए 20 प्रतिशत तक की अर्ली बर्ड स्काॅलरशिप की भी घोषणा की गई।
एलन ग्लोबल स्टेम, बिज़नेस, इकोनॉमिक्स, आर्ट्स और हयूमैनिटिज़ फ़ील्ड्स में अंडरग्रेजुएट स्टडीज के लिए टॉप 200 इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए प्रीपेयर करने के लिए प्रीमियम ऑनलाइन कोर्सेज प्रदान करता है| इन कम्प्रेहैन्सिव कोर्सेज में स्टैंडर्डाइज़्ड टेस्ट प्रिपरेशन (सैट/ एपी/यूकेट/टोएफल/आईल्त्स), प्रोफाइल बिल्डिंग, एप्लीकेशन डॉक्यूमेंटेशन, इंटरव्यू स्किल्स, और यूनिवर्सिटी ऍप्लिकेशन्स, स्कालरशिप ऍप्लिकेशन्स, और स्टूडेंट वीसा प्रोसेसेज के लिए सपोर्ट प्रोवाइड किया जाता है |
कार्यक्रम में एलन ग्लोबल की उपलब्धियों को भी सेलिब्रेट किया गया । इस प्लेटफार्म ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष 200 यूनिवर्सिटीज में 93 प्रतिशत की प्रभावशाली प्लेसमेंट दर के साथ 1300 से अधिक इंटरनेशनल एडमिशन ऑफर्स प्राप्त किए हैं। उल्लेखनीय प्लेसमेंट में आइवी लीग, एमआईटी, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंपीरियल कॉलेज लंदन, टोरंटो विश्वविद्यालय, एनयूएस, एनटीयू और कई अन्य संस्थान शामिल हैं। एलन ग्लोबल के छात्रों ने सामूहिक रूप से 150 करोड़ रुपये से अधिक की स्काॅलरशिप प्राप्त की है।
एलन ने जयपुर में नया एलन ग्लोबल सेंटर किया शुरु
