गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग रात्रि में वाहनों के लिए रहेगा बंद

नैनीताल : उत्तराखंड के तराई से पहाड़ को जोड़ने वाला भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 आगामी 11 दिन तक रात्रि में वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण बंद रहेगा। अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने आदेश के सख्ती से पालन के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की ओर से जारी पत्र के अनुसार अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब पुल के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे मलबा और बोल्डर आने का खतरा बना हुआ है।
कहा गया है कि यहां पर सड़क धंस कर मात्र तीन मीटर रह गयी है। सड़क का यह हिस्सा भी कभी भी धंस सकता है। इससे भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत के लिए 29 अक्टूबर से आगामी आठ नवम्बर तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवा के वाहनों को छूट रहेगी। पत्र में पुलिस को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *