गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बहाल

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में बारिश के कारण एहतियात के तौर पर एक दिन के लिए स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा रविवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से फिर से बहाल हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने के बाद आज सुबह यात्रियों के नए जत्थों को मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के नुनवान पहलगाम आधार शिविर से पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने की अनुमति दी गई।
52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा गत 29 जून को शुरू हुई थी और अब तक 1.5 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बना शिवलिंग स्थित है। शनिवार को एहतियात के तौर पर यात्रा को बारिश के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।
अधिकारियों ने कहा, ‘मौसम में सुधार हुआ है और दोनों मार्गों पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए दिखाई दे रहे है।’ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर का दौरा किया था और इस साल अधिकारियों को संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *