गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमेरिका, ब्रिटेन ने यमन पर करीब 15 हमले किए

लंदन : लाल सागर में जहाजों पर हूती हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन पर करीब 15 हवाई हमले किए हैं। अल-मसीरा प्रसारक ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन के विमानों ने उत्तरी यमन के सादाह प्रांत पर पांच हमले किये। इसके अलावा, उन्होंने होदेइदाह प्रांत सहित पश्चिमी यमन में लगभग 15 हमले किए। उल्लेखनीय है कि उत्तरी और पश्चिमी यमन के बड़े हिस्से को नियंत्रित करने वाले हूती आंदोलन ने नवंबर 2023 में इज़रायल से जुड़े किसी भी जहाज पर हमला करने की कसम खाई थी जब तक कि वह गाजा पट्टी में सैन्य कार्रवाई बंद नहीं कर देता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *