गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ताइवान से सभी सैन्य संबंध रोके अमेरिका :चीन

बीजिंग : चीन ने अमेरिका से ताइवान के साथ अपने सभी सैन्य समझाैते रोकने और उसे हथियारों की आपूर्ति बंद किये जाने की मांग की है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता टान केफी ने कहा कि अमेरिका को ताइवान को हथियार बेचना और उसके साथ सैन्य संपर्क बंद करने के साथ ही ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव को बढ़ाना बंद करना चाहिए।
टैन ने कहा “ चीन , अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री का कड़ा विरोध करता है। अमेरिकी कार्रवाई चीन के आंतरिक मामलों में घोर हस्तक्षेप है। यह ‘वन चाइना’ सिद्धांत का और अमेरिका -चीन के तीन संयुक्त संचार के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन है और इससे चीन का गंभीर नुकसान है। यह चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों साथ ही ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करता है। ” इस मामले में अमेरिका को अवगत करा दिया गया है।
गौरतलब है कि सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने जानकारी दी थी कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को एफ-16 युद्ध सामग्री और संबंधित उपकरणों की 619 मिलियन डॉलर की बिक्री के लिए प्रारंभिक स्वीकृति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *