गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमेरिका ने इजराइल को निर्देशित बमों की बिक्री स्थगित की

वाशिंगटन : गाजा पट्टी को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इजरायल को सटीक मार करने वाले दिशा-निर्देशित विशेष बमों (जेडीएएम) की बिक्री पर रोक दी है। अमेरिका इजरायल को ऐसे 6,500 बम बेचने वाला था।
अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की मंगलवार की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका इजरायल को लगभग 6,500 बम (जेडीएएम) बेचने वाला था लेकिन गाजा पट्टी में ताजा घटनाक्रम को लिखते हुये इसे रोक दिया गया है। इजरायल ने सोमवार को गाजा पट्टी के दक्षिणी इलाके के शहर राफा के पूर्वी इलाकों में सैन्य कार्रवाई शुरू की है जबकि अमेरिका सहित विभिन्न देश इजरायल को राफा पर कार्रवाई करने से रोक रहे थे।
अमेरिकी विदेशी विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि इजरायल सेना के इस अभियान से गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने का अभियान बाधित होगा। उल्लेखनीय है कि फिलीस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने गत सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर अप्रत्याशित धावा बोल दिया था। उसके हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें कुछ विदेशी नागरिक भी थे। हमलावरों ने लगभग 240 लोगों का अपहरण कर लिया था और उसमें से अभी भी उनके कब्जे में है।
इजरायल उस घटना के बाद हमास के खिलाफ सैनिक कार्रवाई कर रहा है और उसने पूरे गाजा की नाकाबंदी कर दी है। वहां के अधिकारियों के अनुसार, गाजा पट्टी में इजरायल की जबावी सैनिक कार्रवाई में गाजा में 34,700 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *