गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमित शाह नौ सितंबर से दो दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर आएंगे

जैसलमेर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी नौ सितंबर को दो दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर के सीमावर्ती इलाको में आएंगे। श्री शाह अपनी विजिट के दौरान भारत पाक सीमा के निकट तनोट परिसर में बहुप्रतिक्षित बोर्डर टूरिज्म प्रोजेक्ट के भूमि पूजन में हिस्सा लेंगे एवं बी.एस.एफ के जवानों की हौसला हफजाई करेंगे। साथ ही सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों से पूरे क्षेत्र की आपरेशनल गतिविधियों के बारे में फीडबैक लेंगे।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक श्री शाह 9 सितंबर सांय को सेना के विशेष विमान से सीमावर्ती जैसलमेर के वायुसैनिक हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां पर बी.एस.एफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा उनकी अगुवानी की जायेगी। इसके बाद वे यहां से हेलिकाॅप्टर द्वारा बी.एस.एफ सेक्टर साउथ डाबला में जाएंगे जहां पर बी.एस.एफ के अधिकारियों से राजस्थान फ्रन्ट्रीयर के कार्यकलापो एवं आपरेशनल गतिविधियों के बारे में फीडबैक लेंगे एवं सीमा क्षेत्र के बारे में रिव्यु करेंगे।
श्री शाह रात्रि विश्राम जैसलमेर में ही करने के बाद अगले दिन सुबह 10 सितंबर को भारत पाक सीमा के निकट तनोट परिसर में जायेंगे, जहां पर वे बहुप्रतिक्षित तनोट बोर्डर टूरिज्म प्रोजेक्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई करेंगे।
इसके बाद उनका जोधपुर लौटने का कार्यक्रम हैं। बी.एस.एफ द्वारा उनके आगमन की उच्च स्तरीय तैयारियां की जा रही हैं। गुरूवार को इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें गृहमंत्री की विजिट के समय में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
गौरतलब हैं कि केंद्रीय सरकार के केंद्रीय कला संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा जैसलमेर के तनोट क्षेत्र में बोर्डर टूरिज्म प्रोजेक्ट के लिए करीब 16.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। इस प्रोजेक्ट में सैलानियों को बी.एस.एफ के क्रियाकलापों, हथियारों, बोर्डरगार्डिंग, सीमा पर लगे हुवे बोर्डर पिलर तारबंदी आदि के बारे में माॅडल स्थापित कर रुबरु करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *